राज्य

MP Elections 2023: एमी में 76.22% हुआ मतदान; 2018 की तुलना में अधिक , 2533 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ. इस दौरान 76.22 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया गया. इसके साथ ही प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे 2533 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा.

राज्य ने 2018 विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को पीछे छोड़ दिया है, जब यहां 74.97 प्रतिशत मतदान हुआ था. 2018 के चुनाव में पुरुष मतदान प्रतिशत 75.84 प्रतिशत था, महिलाओं के लिए यह 74.01 प्रतिशत था और तीसरे लिंग के लिए यह 25 प्रतिशत था.

इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में हईं सबसे ज्यादा मतदान

निर्वाचन क्षेत्रों के संदर्भ में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रतलाम के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 90 प्रतिशत, सिवनी के बरघाट निर्वाचन क्षेत्र में 88.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और मंदसौर के मल्हारगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 87.08 प्रतिशत मतदान हुआ.

सिवनी जिले में सबसे अधिक 85.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राज्य की राजधानी भोपाल में मतदान प्रतिशत 66 प्रतिशत रहा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने राज्य की राजधानी भोपाल में मीडिया को बताया कि राज्य में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 71.16 प्रतिशत था.

मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया. यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री कमल नाथ सहित 2,500 से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा.

लगभग 5.59 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे. इसमें 2.87 करोड़ पुरुष और 2.71 करोड़ महिला मतदाता शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि 5,000 से अधिक बूथ महिलाओं द्वारा संचालित थे और 183 मतदान केंद्र विकलांगों द्वारा संचालित थे.

लोकसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले आने वाले विधानसभा चुनाव विभिन्न कारणों से भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

1 month ago

This website uses cookies.