उत्तर प्रदेश

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

UP News: गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को कंकड़ मारने जैसी मामूली बात ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में एक युवक खुद को 7 करोड़ रुपये के मकान का मालिक बताते हुए खुलेआम पैसों का रौब झाड़ता और यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह “पुलिस के मुंह में पैसा भर देगा।” वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब पैसे के दम पर कानून को भी चुनौती दी जा सकती है?

हैरानी की बात यह है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज, धमकियां और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती दबंगई और कानून के डर के खत्म होने पर बहस छेड़ दी है।

कैसे शुरू हुआ यह विवाद?

जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर में दो पड़ोसियों के बीच कुत्ते को कंकड़ मारने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और धमकियों में बदल गई। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।

वायरल 37 सेकेंड के वीडियो में करीब 32 वर्षीय युवक खुद को सात करोड़ रुपये के मकान का मालिक बताते हुए पैसों की ताकत दिखाता नजर आता है। वह पुलिस को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता है और दूसरे पक्ष को धमकाता दिखाई देता है।

परिवार भी विवाद में कूदा, वीडियो बनाने पर भी हंगामा

वीडियो में युवक के परिवार की महिलाएं भी बहस करती दिखाई दे रही हैं। एक महिला वीडियो बना रहे व्यक्ति से भी उलझ जाती है और कैमरा बंद कराने की कोशिश करती नजर आती है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

चाचा के पुलिस में होने का दावा, लेकिन पुष्टि नहीं

सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि युवक के चाचा उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कविनगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि जांच में कोई अपराध सामने आता है या शिकायत मिलती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

6 hours ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

6 hours ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 day ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

2 days ago

रीवा में 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, दो मैरिज गार्डनों का अवैध कब्जा हटाया

रीवा में प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 days ago

This website uses cookies.