Jammu and Kashmir
Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. इस जिले के बेहरोट गब्बर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. अभी तक आतंकी और उसके संगठन की पहचान नहीं हो पाई है.
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजौरी में शुक्रवार शाम को सुरक्षा बलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों ने राजौरी के बहरोट गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर गोलाबारी की. घेरा सख्त होते देख संदिग्ध ठिकाने में छिपे आतंकियों ने भी गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी मार गिराया है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने गांव से लगते सभी रास्तों को घेर रखा है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि राजौरी जिले के बुद्धल में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को ढेर किया गया. इस स्थल बेहरोट से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है. तलाशी अभियान जारी.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.