राज्य

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में इतने फीसदी से हुईं वोटिंग, जानें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान ?

MP Elections 2023: शुक्रवार को मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के चुनाव हो चुके है. इस दौरान 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

निर्वाचन कार्यालय द्वारा शुक्रवार देर रात करीब 10.30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में 64,626 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस दौरान प्रदेश में कुल 76.22 फीसदी औसत मतदान हुआ है. इनमें आगरमालवा जिले में 88.03, अलीराजपुर में 60.10, अनूपपुर जिले में 77.03, अशोकनगर में 78.77, बालाघाट में 85.23, बड़वानी में 74.93, बैतूल में 80.70, भिंड में 63.27, भोपाल में 66.00, बुरहानपुर में 76.68, छतरपुर में 71.20, छिंदवाड़ा में 82.80, दमोह में 75.03, दतिया में 75.30, देवास में 81.22, धार में 77.15, डिंडौरी में 82.51, गुना में 78.69, ग्वालियर में 67.01, हरदा में 81.89, इंदौर में 70.54, जबलपुर में 74.30, झाबुआ में 76.72, कटनी में 75.33 फीसदी मतदान हुआ है.

इसी तरह खंडवा में 74.93, खरगोन में 78.89, मंडला में 82.05, मंदसौर में 83.28, मुरैना में 68.27, नर्मदापुरम में 81.85, नरसिंहपुर में 82.80, नीमच में 83.30, निवाड़ी में 82.36, पन्ना में 74.07, रायसेन में 79.41, राजगढ़ में 84.29, रतलाम में 83.40, रीवा में 66.85, सागर में 75.64, सतना में 73.25, सीहोर में 81.54, सिवनी में 85.68, शहडोल में 77.90, शाजापुर में 84.99, श्योपुर में 79.52, शिवपुरी में 78.83, सीधी में 69.73, सिंगरौली में 74.43, टीकमगढ़ में 75.28, उज्जैन में 78.36, उमरिया में 76.57 और विदिशा में 79.20 फीसदी मतदान हुआ है.

प्रदेश के बालाघाट, डिंडौरी और मंडला जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों में कुछ मतदान केन्द्रों पर दोपहर तीन बजे, जबकि जबकि शेष मतदान केन्द्रों पर शाम छह बजे तक मतदान हुआ. फिलहाल सभी मतदान केन्द्रों से आंकड़े नहीं आ पाए हैं, इसीलिए मतदान अभी और बढ़ सकता है.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

4 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.