राज्य

Free gas cylinder in UP : महिलाओं के लिए योगी सरकार का होली गिफ्ट, नि:शुल्क मिलेगा गैस सिलेंडर

Free gas cylinder in UP : लखनऊ, योगी सरकार प्रदेश की महिलाओं को होली का तोहफा देते हुए त्योहार पर निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान करने जा रही है. सरकार के इस प्रयास से रंगों का यह पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा. इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था.


महिलाओं को मिलेगा दूसरा मुफ्त रिफिल सिलेंडर

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था. इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है. प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को 2 निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपये का बजट प्राविधानित किया है.

योजना के तहत अब तक 1.31 करोड़ सिलेंडर की डिलीवरी

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था. इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई. द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 01 जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है. इस प्रकार योजना के अंतर्गत अब तक कुल 131.17 लाख (1.31 करोड़ से ज्यादा) सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर 2023 को योजना का शुभारंभ करते हुए एक साथ लाखों उज्जवला लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि का अतंरण किया था.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.