राज्य

Akhilesh Yadav on BJP : जो 14 में आए थे वो 24 में जाएंगे, यूपी के लोग विदाई बड़ी अच्छी करेंगे: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on BJP : लखनऊ, यह संविधान बचाने का चुनाव है, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, आरक्षण बचाने का चुनाव है. यह संविधान मंथन का समय है. यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कही. वे पार्टी मुख्यालय में विभिन्न पार्टियों से छोड़कर आए नेताओं के सपा ज्वांइन करने पर पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और जब विदाई करेंगे वह भी बड़ी अच्छी करेंगे. जो 14 में आए थे वे 24 में जाने वाले हैं. भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ. किसानों की आय दोगुनी कब होगी? 80 हराओ, एमएसपी पाओ. पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की झलक अगले 50 साल तक रहेगी.

अखिलेश ने कहा कि जो वाइस चांसलर के अपॉइंटमेंट हुए है उसमें पीडीए कितना है? सरकार ने सबसे ज्यादा धोखा किसी को दिया है तो वो पीडीए परिवार को दिया है. 69000 के बच्चे किस मंत्री के घर नहीं गए बताओ, इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि वह पीडीए परिवार के लोग हैं.


सपा मुख्यालय में शनिवार को डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए. इसके अलावा, आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, औरैया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव सपा में शामिल हो गए.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.