खेल

Sachin on Anderson : सचिन तेंदुलकर ने की एंडरसन के 700 विकेटों की तारीफ, बताया शानदार उपलब्धि

Sachin on Andersons : नई दिल्ली, महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जेम्स एंडरसन के क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक शानदार उपलब्धि बताया.

जेम्स एंडरसन शनिवार को एचपीसीए में भारत के खिलाफ पांचवें मैच के तीसरे दिन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. एंडरसन सबसे लंबे प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न (708) के बाद केवल तीसरे गेंदबाज बने.

एंडरसन ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की.

सचिन ने एंडरसन की तारीफ करते हुए इसे बेहद शानदार उपलब्धि बताया. एंडरसन की 700 विकेट की उपलब्धि सचिन के लिए कल्पना जैसी लगती थी. सचिन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पहली बार मैंने एंडरसन को 2002 में ऑस्ट्रेलिया में खेलते देखा था और गेंद पर उनका नियंत्रण विशेष था.” सचिन ने आगे लिखा,“700 टेस्ट विकेट एक शानदार उपलब्धि है. एक तेज गेंदबाज 22 साल तक खेलता रहे और लगातार इतना अच्छा प्रदर्शन करके 700 विकेट लेने में सक्षम हो, यह तब तक कल्पना जैसा लगता होगा जब तक कि एंडरसन ने वास्तव में ऐसा नहीं कर दिखाया. बिल्कुल शानदार.”

हालांकि वॉर्न और मुरलीधरन दोनों ने 40 वर्ष से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि 41 वर्षीय एंडरसन इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज हैं.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.