राज्य

मेरे PA के घर आज ED के 23 अफसरों ने 16 घंटे रेड की, लेकिन कुछ नहीं मिला- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोंजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने 16 घंटे तक छापा मारा. ईडी की छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज मेरे पीए के घर पर 23 ईडी अधिकारियों ने 16 घंटे तक छापा मारा. पूरी जांच के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला. उन्होंने मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह के घर पर छापा मारा और कुछ नहीं मिला. इससे यह स्पष्ट है कि ये सभी छापे और गिरफ्तारियां केवल आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए की जा रही हैं.”

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफसरों ने रेड की. गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला. एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं मिले. इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहाँ रेड की, वहाँ कुछ नहीं मिला. इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहाँ रेड की, वहाँ कुछ नहीं मिला. इन्होंने संजय सिंह के यहाँ रेड की, वहाँ कुछ नहीं मिला.

क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है? इस से साफ है कि ये सभी रेड और गिरफ़्तारियाँ केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए दो साल हो गये जाँच कर रही है, एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला.

ये देश कानून और संविधान से चलता है. भारत देश किसी की बपौती नहीं है. ये देश 140 करोड़ लोगों का है. इस किस्म की गुंडागर्दी लोग क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.