Seema Haidar
प्यार की सरहदें पार करने वाली कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा आई हैदर के घर किलकारियां गूंजी हैं। सचिन मीणा के घर बेटे का जन्म हुआ है और इसी के साथ सीमा छठी बार मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चाओं में रहने वाला यह जोड़ा अब नई खुशखबरी के साथ फिर ट्रेंड में है।
डॉक्टरों के अनुसार सीमा की नॉर्मल डिलीवरी हुई। देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पहुंचीं। घर पहुंचते ही परिवार और पड़ोसियों ने बधाई दी। सचिन के घरवालों ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशी जताई।
यह सीमा का छठा बच्चा है। इससे पहले उनके चार बच्चे पाकिस्तान में उनके पहले पति से हैं। वहीं सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। करीब 11 महीने पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।
सीमा हैदर साल 2023 से सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। दोनों की प्रेम कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। इनके यूट्यूब चैनल को 20 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।
करीब दो महीने पहले सीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर मां बनने की खबर साझा की थी। वीडियो में सचिन उनका ख्याल रखते नजर आए।
सचिन उन्हें आराम करने, नारियल पानी पीने और अस्पताल चलने की सलाह दे रहे थे। सीमा ने वीडियो में बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और घर में नया मेहमान आने वाला है। उन्होंने मजाक में घी खाने की इच्छा भी जताई थी, जिसके बाद सचिन ने अपने रिश्तेदार को फोन कर घी मंगवाने की बात कही थी।
सीमा और सचिन की जोड़ी पहले भी कई बार खबरों में रही है। अब बेटे के जन्म के बाद एक बार फिर यह परिवार सुर्खियों में है।
रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
This website uses cookies.