खेल

U19 World Cup: दक्षिण अफ्रीका को हरा रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

U19 World Cup: भारत ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड नौवीं बार इस आईसीसी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. भारत की इस जीत के हीरो कप्तान उदय सहारन और सचिन दास रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

बेनोनी में खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक समय भारतीय टीम ने 32 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. तब सचिन धास (96 रन) और कप्तान उदय सहारन (81 रन) की अहम साझेदारी ने टीम की मैच में वापसी कराई. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 171 रन जोड़े. आखिर में राज लिम्बानी (13 रन) ने टीम की जीत को पुख्ता किया. इस दौरान भारत को एक्सट्रा की ओर से 27 रन का साथ मिला. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और ट्रिस्टन लूस ने तीन-तीन विकेट झटके.

इससे पहले, मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए. टीम के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 76 रन और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 64 रन की पारी खेली. इनके अलावा कप्तान जुआन जेम्स ने 24 रन और ओलिवर वाइटहेड ने 22 रन बनाए. भारत की तरफ से राज लिम्बानी ने तीन विकेट चटकाए जबकि मुशीर खान को दो सफलता मिली. सौमी पांडेय और नमन तिवारी के खाते में एक-एक विकेट रहा.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.