दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में खुले मैनहोल बने मौत का जाल, 5 दिनों में 2 दर्दनाक हादसे

राजधानी दिल्ली एक बार फिर लापरवाही की भेंट चढ़ गई। खुले मैनहोल और बिना चेतावनी गड्ढों ने ऐसा खौफनाक चेहरा दिखाया कि महज पांच दिनों के भीतर दो लोगों की जान चली गई। सवाल वही पुराना है आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार विभाग?

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। 30 वर्षीय मजदूर बिरजू कुमार अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी वह महाशक्ति काली मंदिर के पास डीडीए की जमीन पर बने खुले मैनहोल में गिर गया। दोनों मजदूर दिनभर शराब पी चुके थे और नशे की हालत में थे।

दोस्त की बेबसी और देर से मिली मदद

बिरजू के साथ मौजूद दोस्त ने बताया कि उसने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ज्यादा नशे में होने के कारण वह मदद के लिए कुछ नहीं कर सका और घर चला गया। अगले दिन भी जब बिरजू का कोई पता नहीं चला तो पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मैनहोल के पास उसकी चप्पलें मिलीं और मंगलवार शाम करीब 4 बजे शव सीवर से बरामद किया गया। बिरजू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था।

हादसे के बाद हरकत में आए अधिकारी

घटना के बाद संबंधित मैनहोल को ढक दिया गया, लेकिन सवाल यह है कि हादसे से पहले यह खुला क्यों छोड़ा गया था? अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम होते तो शायद एक जान बच सकती थी।

पांच दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही मौत

बिरजू की मौत से ठीक पांच दिन पहले, 5 फरवरी को जनकपुरी इलाके में 25 वर्षीय बाइक सवार कमल ध्यानी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था। न तो वहां चेतावनी बोर्ड थे और न ही बैरिकेडिंग। अगली सुबह उसकी लाश और बाइक गड्ढे से बरामद हुई। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई और कई जल बोर्ड अधिकारियों को सस्पेंड किया गया।

दिल्ली-NCR में बढ़ती लापरवाही

पिछले महीने नोएडा में भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान इसी तरह की लापरवाही में चली गई थी। घने कोहरे में उसकी कार नाले में गिर गई और समय रहते रेस्क्यू न होने से उसकी मौत हो गई।

सवाल वही-कब रुकेगा मौत का ये सिलसिला?

लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह साबित करते हैं कि दिल्ली और एनसीआर में खुले मैनहोल और बिना सुरक्षा गड्ढे आम लोगों की जान के दुश्मन बन चुके हैं। हादसे के बाद कार्रवाई होती है, लेकिन उससे पहले जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती यही सबसे बड़ा सवाल है।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.