Harda Factory Owner Arrested
Harda Factory Owner Arrested: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 अन्य घायल हो गए. वहीं अब पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमें गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल है. बताया जा रहा है कि राजेश को राजगढ़ जिले के सारंगपुर हाइवे पर घेराबंदी कर पकड़ गया है. वह अपनी कार में सवार होकर दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था.
वहीं इनके खिलाफ धारा 304, 308, 34 आईपीसी एवं धारा तीन विस्फोटक अधिनियम कायम कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं हरदा एसपी संजिव कंचन ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल उपस्थित है एवं मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुखद हरदा फैक्ट्री विस्फोट में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा कर दी है.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.