देश

NCP छिनने पर सुप्रिया सुले बोलीं- हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को ‘असली’ मानने के चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ लड़ेगी. एनसीपी ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिन्ह मिलने पर शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले का कहना है, “मुझे लगता है कि जो शिव सेना के साथ हुआ वही आज हमारे साथ हो रहा है. इसलिए, यह कोई नया आदेश नहीं है. बस नाम हैं बदल दिए गए हैं लेकिन सामग्री वही है.”

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले से जब पूछा गया कि चुनाव आयोग के फैसले के पीछे अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न देने का क्या कारण है, तो उन्होंने कहा कि, “हमारे दस्तावेज ठीक थे. इस पार्टी के संस्थापक सदस्य और संस्थापक नेता शरद पवार ही हैं. लेकिन अब माहौल कुछ और है अभी। देश में एक ‘अदृश्य शक्ति’ है जो ये सब कर रही है. हम लड़ेंगे. हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे.”

शरद पवार गुट द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे जाने वाले वैकल्पिक नाम और प्रतीक के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया सुले कहती हैं, “हम कल ऐसा करेंगे.”

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले का कहना है, “इस देश में जो ‘तोड़-मोड़’ राजनीति चल रही है, वह संविधान से परे है. जो हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. आईसीई – इनकम टैक्स, सीबीआई, इस सरकार द्वारा ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है और पार्टियों और परिवारों को तोड़ा जा रहा है. यह इस देश में चल रही प्रवृत्ति है. इसके खिलाफ लड़ना होगा.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.