वायरल

VIDEO: ‘एक पप्पी दे दो और फिर छुट्टी की चिंता खत्म…’ मैनेजर और महिला टीचर का विवाद

Viral Video: सोशल मीडिया (X) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव का बताया जा रहा है. वीडियो उन्नाव के एक पाइवेट कॉलेज का है जिसमें मैनेजर ऑफिस में महिला टीचर से अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर महिला टीचर से अश्लील इशारा करते हुए किस मांग रहा है.

‘एक पप्पी दे दो और फिर छुट्टी की चिंता खत्म हो जाएगी.’

वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि जब महिला टीचर मैनेजर से आधे दिन की छुट्टी मांग रही थी. मैनेजर ने उसे छुट्टी देने के बदले एक शर्त मानने को कहा, वीडियो में स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि मैनेजर गाल पर उंगली रखते हुए महिला टीचर से किस देने को कह रहा है. इतना ही नहीं, मैनेजर आगे कहता है कि ‘एक पप्पी दे दो और फिर छुट्टी की चिंता खत्म हो जाएगी.’ महिला टीचर ने तुरंत इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा, “यह गलत बात है. मैं ऐसा नहीं कर सकती.’

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद, मैनेजर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए महिला टीचर पर साजिश का आरोप लगाया है. हालांकि, वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि महिला टीचर ने मैनेजर की अनुचित हरकतों को उजागर करने के लिए ही यह वीडियो बनाया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में गहरा आक्रोश है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

11 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.