धर्म

तीज की धूम: सनातन वीमेन ने झूले और संगीत के साथ मनाया त्योहार

तीज की धूम: सनातन वीमेन ने झूले और संगीत के साथ मनाया त्योहार विश्वविख्यात संत एवं शिक्षाविद डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ द्वारा स्थापित पावन चिंतन धारा आश्रम में भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार, हरियाली तीज, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खूब धूमधाम से मनाया गया. भारतीय संस्कृति के त्यौहार प्रकृति के साथ तारतम्यता बनाते हुए ही मनाए जाते हैं. इसी प्रकार तीज के पर्व में भी स्त्रियों के साथ प्रकृति भी खिल-खिलाती है. जहाँ एक ओर स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं वहीं दूसरी तरफ प्रकृति भी अपने पूरे श्रृंगार पर होती है. हरियाली की चादर ओढ़े प्रकृति कहीं आम के पेड़ में नई बौर के रूप में होती है तो कहीं पौधों पर नई कोपलों के रूप में, चहचहाते पक्षियों का मधुर कलरव और बारिश की फुहार चहुँओर प्रसन्नता का माहौल बनाता है.

ऐसा ही कुछ नज़ारा पावन चिंतन धारा आश्रम में भी था जहाँ प्रकृति का श्रृंगार चरम पर था. श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाला तीज का त्यौहार भगवान शिव-पार्वती को समर्पित होता है. अपने जीवनसाथी के प्रति स्नेह-समर्पण के अनूठे बंधन को संजोए रखना हर स्त्री की कामना होती है. अविवाहित बच्चियां एवं विवाहित स्त्रियाँ तीज पर बाबा शिव और माता पार्वती से प्रार्थना करती हैं कि वे उनके भावी एवं वर्तमान वैवाहिक जीवन को सुखमय बना सकें. आश्रम के स्त्री प्रकल्प सनातन वीमेन द्वारा आयोजित इस उत्सव को श्आदरणीय गुरुमाँ डॉ. कविता अस्थाना जी के सानिध्य में मनाया गया.

अपने अखंड सौभाग्य कि मंगलकामना करते हुए कार्यक्रम का आरम्भ शिव-पार्वती पूजन से किया गया. इसके पश्चात हुए भारतीय नृत्यों की प्रस्तुति में सभी स्त्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में कुछ सदस्यों द्वारा स्वरचित रचनाओं का पाठ बड़े भाव और मार्मिकता के साथ किया गया. सावन के गीत गाते हुए स्त्रियों ने झूले का आनन्द भी लिया. हर्ष औऱ रोमांच से भरे तीज उत्सव में महिलाओं और बच्चियों ने आलता-मेहंदी लगाई, नृत्य किया तथा विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता आयोजित कर आनंद किया.

गीत-संगीत से सजा माहौल हर तरफ़ प्रसन्नता बिखेर रहा था. पावन चिंतन धारा आश्रम में आयोजित तीज उत्सव में राजनगर एक्सटेंशन की पाल्म रिसोर्ट सोसाइटी की महिलाओं ने भी शामिल हो प्रफुल्लता का अनुभव किया एवं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन का संकल्प लिया. इस अवसर गाज़ियाबाद, दिल्ली, नॉएडा व मेरठ शहर से सेकड़ो स्त्रियां उपस्थित थीं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.