राज्य

नेताओं के महिमा मंडल के लिए जनता के पैसे क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को खूब सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए तमिलनाडु सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की कांस्य प्रतिमा को तिरुनेलवेली जिले में स्थापित करने की अनुमति मांगी गई थी. अदालत ने साफ कहा कि “सार्वजनिक धन का इस्तेमाल पूर्व नेताओं की महिमा गाने के लिए नहीं किया जा सकता.’

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियां लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस फैसले ने न सिर्फ राज्य सरकार की योजना पर पानी फेर दिया बल्कि मद्रास हाई कोर्ट के पहले दिए गए आदेश को भी बरकरार रखा.

अदालत की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, ‘क्यों आप सार्वजनिक धन का उपयोग अपने पूर्व नेताओं के महिमामंडन के लिए कर रहे हैं?” पीठ ने कहा कि यह अनुमति नहीं दी जा सकती.

सरकार की दलील और कोर्ट का रुख

राज्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन ने दलील दी कि सरकार को कम से कम आर्च बनाने की अनुमति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि उस पर आपत्ति नहीं थी और लगभग 30 लाख रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और याचिका को सीधे खारिज कर दिया.

हाई कोर्ट का आदेश

इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सरकार सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियां लगाने की अनुमति नहीं दे सकती. अदालत ने सुझाव दिया था कि इसके बजाय एक “लीडर्स पार्क” बनाया जाए जहां युवा पीढ़ी नेताओं के विचारों और उनकी विचारधारा से प्रेरणा ले सके.

हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि भारी ट्रैफिक जाम और अन्य व्यावहारिक कारणों से आम जनता को परेशानी होती है, इसलिए मूर्तियों की अनुमति देना उचित नहीं होगा.

सुप्रीम कोर्ट का दोहराया रुख

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि जब उसने पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियां लगाने पर रोक लगाई है, तो राज्य सरकार इस तरह के आदेश जारी कर अनुमति नहीं दे सकती. इस प्रकार, हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर दी गई.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.