मनोरंजन

GoodNews! सलमान खान की Ex GF बनने वाली है मां, इन सेलेब्स ने पेरेंट्स बनने की दी बधाई

बॉलीवुड के गोल्डन कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. मंगलवार, 23 सितंबर को इस जोड़ी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा.

कैटरीना और विक्की ने एक इमोशनल नोट साझा करते हुए लिखा, ‘On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude (sic).’ यानी, उनकी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत और खास अध्याय शुरू होने वाला है.

सेलेब्स ने दी बधाइयां

इस गुड न्यूज के सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. जाह्नवी कपूर, जोया अख्तर, भूमि पेडनेकर, ऑरी, आयुष्मान खुराना और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सितारों ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपने दिल से शुभकामनाएं साझा कीं.

दिसंबर 2021 में हुई थी शादी

कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक ड्रीमी वेडिंग की थी. इस शादी को लेकर खूब चर्चा हुई थी और तभी से दोनों इंडस्ट्री के सबसे एडमायर्ड कपल्स में शुमार हो गए. रेड कार्पेट पर उनकी केमिस्ट्री हो या सोशल मीडिया पर उनकी क्यूट झलकियां, फैंस हमेशा इन्हें खूब पसंद करते आए हैं.

करियर के साथ निजी जिंदगी में नई शुरुआत

जहां विक्की कौशल ने हाल ही में ‘छावा’ जैसी फिल्मों से अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है, वहीं कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ जैसी हिट फिल्मों के साथ अभी भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं. इस गुड न्यूज के साथ फैंस उनकी जिंदगी के इस नए चैप्टर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

इंटरनेट पर मचा हलचल

इस एलान के बाद इंटरनेट पर मीम्स, पोस्ट्स और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। फैंस का कहना है कि कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी अब और भी खूबसूरत हो गई है.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.