मनोरंजन

मेरी खुशी भी लोगों को खटकती है- मैं क्या करूँ? ट्रोलिंग के Akanksha Chamola का ये वीडियो आया सामने

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Gaurav Khanna और उनकी पत्नी Akanksha Chamola एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में शो Bigg Boss 19 के दौरान आकांक्षा की एक स्पेशल एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. शो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति सपोर्ट को खूब पसंद किया गया.

इसी बीच अब अक्कांक्षा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑनलाइन ट्रोलिंग और लोगों की जजमेंटल सोच पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्री श्री रवि शंकर के एक सत्संग का है.

‘मेरी खुशी भी लोगों को खटकती है’-आकांक्षा

वायरल वीडियो में आकांक्षा खुद का परिचय देते हुए कहती हैं कि वे मुंबई की रहने वाली हैं और एक अभिनेत्री हैं. वह कहती हैं कि इंडस्ट्री में लोग हर चीज को जज करते हैं, और उनकी “खुश रहने की आदत” भी कई लोगों को पसंद नहीं आती.

उन्होंने कहा कि ‘मैं इस बात की दोषी हूं कि मैं बहुत ज्यादा खुश रहती हूं, बहुत ज्यादा बबल्ली हूं. लोग पूछते हैं कि मैं हमेशा क्यों मुस्कुराती रहती हूं, क्यों डांस करती रहती हूं. क्या अब खुश रहना भी गलत है?’ आकांक्षा ने यह भी कहा कि आजकल लोग गंभीर और उदास दिखने को ही ज्यादा स्वीकार कर रहे हैं, जबकि खुश रहना भी एक स्वाभाविक भावना है.

श्री श्री रवि शंकर का जवाब

इस पर Sri Sri Ravi Shankar ने उन्हें समझाते हुए कहा कि लोगों की राय से ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग क्या सोचते हैं, इससे हमें ज्यादा प्रभावित नहीं होना चाहिए.’ उन्होंने आगे समझाया कि कई बार लोग हमारी खुशी को समझ नहीं पाते, इसलिए इसे संतुलित तरीके से दिखाना चाहिए. साथ ही उन्होंने मशहूर गीत “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना” का भी जिक्र किया. आकांक्षा ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि यही बात वह सुनना चाहती थीं.

सोशल मीडिया पर चर्चा

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अक्कांक्षा और गौरव खन्ना की जोड़ी की तारीफ हो रही है. फैंस उनके पॉजिटिव नेचर और एक-दूसरे के सपोर्ट को खूब सराह रहे हैं. उधर, Gaurav Khanna ने हाल ही में Bigg Boss 19 का खिताब अपने नाम किया है और अब वह रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

Instra Viral Girl Video: कौन है ये वायरल लड़की? 5 मिलियन फॉलोअर्स और AI फोटो के दावे, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की तस्वीर और उससे जुड़े कई वीडियो तेजी…

5 days ago

Rewa News: सड़क पर धान रोपकर कजली गीत गाने लगीं महिलाएं, अतरैला बाजार में जर्जर रोड के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; देखें VIDEO

रीवा के अतरैला बाजार में जर्जर सड़क और बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों ने…

2 weeks ago

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 weeks ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

4 weeks ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

4 weeks ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 month ago

This website uses cookies.