राज्य

आखिर क्यों इस प्रिंसिपल ने 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का दिया आदेश? सिर्फ ब्लेजर में भेजा घर, क्या बोले अभिभावक?

झारखंड के धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को शर्ट उतारने का आदेश देने का गंभीर आरोप लगा है. बताया गया है कि प्राचार्य ने यह कदम छात्राओं द्वारा परीक्षा समाप्ति के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखने से नाराज होकर उठाया. घटना जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में शुक्रवार को हुई.

अभिभावकों का आरोप है कि छात्राओं को माफी मांगने के बावजूद अपनी शर्ट उतारने और केवल ब्लेजर पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. इस घटना को लेकर कई अभिभावकों ने धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा से शिकायत दर्ज कराई.

उपायुक्त ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस समिति में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं. जांच के बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अभिभावकों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. प्रशासन ने पीड़ित छात्राओं और उनके परिवारों से बातचीत की है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

3 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.