उत्तर प्रदेश

दिव्य कवि सम्मेलन में मृत्युंजय साधक ने की ‘है दिल की बात’, मशहूर साहित्यकारों और शख्सियतों के बीच ग़ज़ल संग्रह का विमोचन

यूपी के गाजियाबाद के हिंदी भवन में साहित्यकार और पत्रकार मृत्युंजय साधक कृत ग़ज़ल संग्रह ‘है दिल की बात’ का रविवार को एक शानदार साहित्यिक जलसे में लोकार्पण किया गया. इस मौके पर एक दिव्य कवि-सम्मेलन का आयोजन भी किया गया. इस बेहद ही खास कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री बालेश्वर त्यागी ने की जबकि इसके मुख्य अतिथि रहे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेन्द्र राय. अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्थापक गौर ग्रुप एवं साहित्य भूषण डॉ बी. एल. गौड़ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तो विशिष्ट अतिथि रहीं महाकवयित्री डॉ मधु चतुर्वेदी. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवयित्री डॉ अंजु सुमन साधक ने बेहद सधे अंदाज में किया. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा-कवि मृत्युंजय साधक की पंक्ति -हर हृदय में इक कसकती पीर हूं, जोड़ दे जो सबको वही जंजीर हूं के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं. मृत्युंजय साधक की सारी कविताएं दिल को छूने वाली हैं. इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि साहित्य भूषण डॉ बी. एल. गौड़ ने कहा कि दुनिया में आप अगर कुछ लेना चाहते हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लें. उन्होंने कहा कि मृत्युंजय की रचना बहुत अच्छी लगी. कार्यक्रम के अध्यक्ष बालेश्वर त्यागी ने ग़ज़ल संग्रह को काफी सराहा वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ मधु चतुर्वेदी ने किताब में वर्णित विषयों का शानदार विश्लेषण किया जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.

251 शख्सियत और 5 छात्रों को स्वर्गीया मालती देवी स्मृति सम्मान मिला

इस दिव्य साहित्यिक अनुष्ठान में विविध क्षेत्रों में कार्यरत 251 शख्सियत को सम्मानित किया गया. वहीं 5 प्रतिभावान छात्रों तनिषा पाल, अनुज, समीर, शालिनी और जुबैर को कवि और टीवी पत्रकार मृत्युंजय साधक की माता जी की स्मृति में स्वर्गीया मालती देवी सम्मान से नवाजा गया. जिसमें धनराशि, अंगवस्त्रम्, माला शामिल था.

बही कविताओं की रसधार

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कविता की रसधार बही…कवियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर वार किया वहीं नफरत हटाकर स्नेह की स्थापना की कविताओं के जरिये संदेश दिया. गाज़ियाबाद के लोहिया नगर के हिन्दी भवन में मौजूद इस कार्यक्रम में सभी साहित्यकार, सभी साहित्यप्रेमी, पत्रकार, समाज के गणमान्य श्रोतागण ने मशहूर कवियों और नवोदित कवियों की कृतियों का पूरा-पूरा आनंद लिया.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

6 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

6 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

7 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 week ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

1 week ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.