उत्तर प्रदेश

Premanand Maharaj Health News: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द, जानिए अब कैसी है हलात

Premanand Maharaj Health News: प्रेमानंद महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. फिलहाल प्रेमानंद महराज को आनन फानन करते हुए वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक महाराज जी के सीने में दर्द उठा था और वृंदावन के रामकृ्ष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया है. इसके बाद उन्हें आश्रम के लिए रवाना कर दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा के वृंदावन के राधा केलि कुंज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार शाम को तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें तुरंत वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. इस दौरान उनके साथ कई शिष्य भी मौजूद थे. वहीं डॉक्टर्स ने जब उनकी हालत देखी तो तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि महाराज जी को सीने में दर्द उठा था. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया.

कौन हैं वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के रसिक संत हैं जो राधाकृष्ण के उपासक हैं. इनका जन्म कानपुर के निकट अखरी गांव में हुआ था. वृन्दावन में इनका श्री हित राधा केलि कुँज आश्रम है. वर्तमान समय में ये अपने प्रवचनों और संत्सग को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. अपने सत्संग और साधकों के साथ एकांतिक वार्तालाप में वे उनके किसी भी प्रश्न को आध्यात्मिक सूक्ष्मताओं के साथ बहुत ही सरल तरीके से समझाते हैं.

प्रेमानंद महाराज का पूर्व नाम अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय था, उनकी माता श्रीमती रमा देवी एवं पिता का नाम शंभू पाण्डेय था। इन्होनें १३ वर्ष [8] की आयु में अपना पैतृक निवास स्थान का त्याग कर, संन्यास ले लिया था.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

4 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.