अमित शाह मुरादाबाद
शुक्रवरा को गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चुनावी रैली की. जहां उन्होंने संबोधित करते हुए मतदाताओं से राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया. गृह मंत्री ने कहा, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में देश में सबसे अधिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं और यह केंद्र में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
गृह मंत्री ने राज्य के लोगों की भी सराहना की और लोकसभा चुनावों में भाजपा की दो जीत का श्रेय यूपी को दिया क्योंकि राज्य ने 2014 में क्रमशः 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं. अमित शाह ने कहा, “2014 और 2019 में पीएम मोदी के पीएम बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था. उत्तर प्रदेश ने 2014 में 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं और इसलिए पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के साथ पीएम बने. तीसरा कार्यकाल में हमें उन्हें फिर से पीएम बनाना है और इस बार ना 73 चलेंगी ना 65 चलेंगी, इस बार 80 की 80 सीट मोदी की झोली में जाएंगी,
अमित शाह ने कहा, “हमारे गुजरात में यह कहा जाता है कि बच्चे का भविष्य बच्चे के झूले में देखा जा सकता है, इसलिए पहला चुनाव पश्चिमी यूपी में होने जा रहा है, आप जो करेंगे उसका अनुसरण बाकी यूपी भी करेगा. उन्होने अपील करते हुए कहा, “आप सभी अपने घरों से बाहर निकलें और कमल के निशान पर अपना वोट डालें.”
अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आगे बोलते हुए शाह ने कहा, ‘पिछले 10 सालों में पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 5वें स्थान पर ले आए हैं, अब आप उन्हें तीसरी बार पीएम बनाएं, जिससे वह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दें. यह मोदी की गारंटी है.”
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.