उत्तर प्रदेश

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव’ उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति अभियान के सहयोग से किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची। गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हजारों महिलाओं ने एकजुट होकर महिला एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित किशोर (आईएएस), माननीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश देते हैं। उन्होंने फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता तथा पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना त्रिपाठी (आईएएस), एसीईओ नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता को जोड़ने वाली ऐसी पहल बेहद सराहनीय है।

वहीं विशिष्ट अतिथि ट्विंकल जैन (आईपीएस), एडिशनल डीसीपी गौतमबुद्ध नगर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज की शक्ति नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान की भी मजबूत आधारशिला हैं।

इस अवसर पर शिक्षा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें अंकिता राज, सीमा गुप्ता, स्नेहा राय, प्रमिला दीक्षित, सुचेरिता कुकरेती, एलीना दयाल, सुप्रिया द्विवेदी, नेहा रघुवंशी और डॉ. रचना राय सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम में एथनिक वॉक के बाद जुम्बा सेशन, हेल्थ टॉक, कपल वॉक, फन एक्टिविटीज और अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। टैलेंट हंट प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों ने भी भाग लिया। बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि प्रतिभागियों ने सिंगिंग, डांसिंग, शायरी और फिटनेस गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन बनकर सामने आया।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.