देश

Rewa Gas Scam: “मोदी सरकार गुमराह कर रही है, तुम कहीं के कलेक्टर नहीं हो कि सिलेंडर दे देंगे तुम जैसे को मैं अपने …. में रखता हूं”-कोनीकलां गैस एजेंसी मालिक

मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सिर्फ गैस सप्लाई नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर रहा है। एक तरफ एजेंसी “गैस नहीं है” कह रही है, दूसरी तरफ सिस्टम में डिलीवरी दिख रही है और बाजार में महंगे दामों पर सिलेंडर मिलने की चर्चा है बीच में पिस रही है एक 65 साल की बुजुर्ग महिला।

बुजुर्ग महिला को गैस देने से इनकार

मामला Indane – Konikalan Gramin Vitrak गैस एजेंसी का है, जहां उपभोक्ता श्रीमती सूर्यकली द्विवेदी को सिलेंडर देने से साफ इनकार कर दिया गया। जब उनका बेटा एजेंसी पहुंचा, तो मालिक जासुवेंद तिवारी ने कहा—“गैस उपलब्ध नहीं है।”

फोन पर विवाद और विवादित बयान

स्थिति तब बिगड़ गई जब बेटे ने फोन पर बात की। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि यह तक कह दिया कि सरकार गैस को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस पर जब सौरभ द्विवेदी ने उनके ये पूछा कि गैस ऑटोमैटिक डिलवरी कैसे होती है तो वह सरकार और ग्राहक पर भड़कते हुए बोले-“तुम कहीं के कलेक्टर नहीं हो जो करना है कर लें नहीं देंगे गैस, तुम जैसे को मैं …. में रखता हूं”

बुकिंग हुई, DAC आया… फिर भी ‘डिलीवरी’ फर्जी?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 16 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर बुक किया गया था और उसका DAC नंबर भी जारी हुआ। लेकिन बाद में सिस्टम में ऑटोमैटिक डिलीवरी दिखा दी गई, जबकि हकीकत में सिलेंडर मिला ही नहीं। यह सीधे-सीधे रिकॉर्ड में गड़बड़ी और उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी की आशंका को जन्म देता है।

बाजार में महंगा सिलेंडर, एजेंसी में ‘नो स्टॉक’

परिवार का दावा है कि जहां एजेंसी गैस खत्म होने की बात कर रही है, वहीं बाजार में वही सिलेंडर 2500–3000 रुपये तक में मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में कालाबाजारी के शक ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

गाली-गलौज से बढ़ा आक्रोश

पीड़ित परिवार का आरोप है कि एजेंसी मालिक ने बातचीत के दौरान गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी उपभोक्ता के साथ अस्वीकार्य है।

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.