Mukhtar Ansari Death
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर जिले के उनके निजी निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाज के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए- खाक कर दिया है. मुख्तार के जनाजे़ में काफी सख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस दौरान कई लोगों ने नारेबाजी की जिले लेकर डीएम रुख अपनाया और फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी हुई और कहा कि उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी.
गैंगस्टर से नेता बने अफजाल अंसारी ने कही ये बात
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार में मौजूद थे. मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई और उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में चल रहा है. गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का कहना है, ”सब कुछ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है.”
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई. गाज़ीपुर SP ओमवीर सिंह ने बताया, “…काफी लोग वापस लौट गए हैं और बाकी लोग धीरे-धीरे जा रहे हैं… जिन लोगों ने हुड़दंग करने का प्रयास किया है उनकी वीडियोग्राफी कर ली गई है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जिनके द्वारा आचार-संहिता का उल्लंघन करके किसी तरह की नारेबाजी की गई है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.”
DIG ओम प्रकाश सिंह ने बताया, “चुनौती ये थी कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार में शामिल हो जाएं जिसके लिए हमने आस-पास के कस्बों में तैनाती कर दी थी. परिजनों से संपर्क रखते हुए धार्मिक रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक की कार्रवाई को पूरा करवाया गया है. गाज़ीपुर DM आर्यका अखौरी ने बताया, “…जिन भी लोगों ने नारेबाजी की है, उन सबकी वीडियोग्राफी कराई गई है और सबके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई जाएगी…”
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.