Bharat Ratna Award
Bharat Ratna Award: देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने शनिवार 30 मार्च को देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस स्वामीनाथन इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का नाम शामिल है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति भवन में जद (यू) नेता रामनाथ ठाकुर और रालोद प्रमुख जयंत सिंह पहुंचे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेता भी मौजूद थे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया. यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया. यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया. यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया. पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने कहा कि ”मुझे कितनी खुशी महसूस हुई, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. वहां बैठकर धीरे-धीरे उस पल की अहमियत का एहसास होता है. संदेश यह है कि भारत सरकार ने यह फैसला (भारत को सम्मान देने का) लिया है किसानों के हित में चौधरी चरण सिंह (चौधरी चरण सिंह) पर रत्न हर किसान तक पहुंचे.”
लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर तीखा प्रहार करते…
कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में एक ऐसी शख्सियत को देश के सर्वोच्च…
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीतिक…
रीवा में Indane की Konikalan Gramin Vitrak गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बुजुर्ग…
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…
This website uses cookies.