उत्तर प्रदेश

CM Yogi on PM Modi : मोदी को तीसरी बार पीएम बनाइये, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- योगी

CM Yogi on PM Modi : संतकबीरनगर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश बदल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत में 140 करोड़ लोगों का गौरव बढ़ा है. शक्तिशाली होने पर देश समर्थ होता है. समर्थ होने से समृद्धि आती है. इस समृद्धि को देखते हुए भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी सौंपिए,  भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा.

उन्होंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में भी समझाया. उन्होंने कहा कि इसका मतलब हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन होना, प्रति व्यक्ति आय बढ़ना है. उत्तर प्रदेश में पिछले छह वर्ष में छह करोड़ व देश में 24 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठे हैं. बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है.

सीएम योगी शनिवार को मगहर कबीर महोत्सव 2024 के समापन समारोह में पहुंचे थे. यहां उन्होंने 360 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. संत कबीर स्थली पर 600 जोड़ों के सामूहिक विवाह में नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा उन्होंने बटन दबाकर इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ भी किया. सीएम ने मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा के भजन को सुना और अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठाया.

कबीर के चमत्कार से यह जनपद चमत्कृत हो गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कबीर के बगैर मगहर सचमुच नरक है. मध्यकाल के इस महान संत ने इस चुनौती को कबूल किया था,  जब मगहर के बारे में मान्यता थी कि यहां जाने पर नरक मिलता है. यह बंजर क्षेत्र था यहां की मिट्टी नमकीन और पानी खारा था, लेकिन उनके चमत्कार ने इसे स्वर्णमयी बना दिया. यहां पवित्र आमी नदी बह रही है. जैसी फसलें सब जगह होती हैं, वैसे ही यहां भी होती हैं. यहां का पानी मीठा हो गया और संत कबीर के चमत्कार से यह जनपद चमत्कृत हो गया.

यूपी में सुरक्षा की प्राथमिकता ने बढ़ाया निवेश-विकास

योगी ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर बनने के उपरांत संतकबीर नगर आने पर 360 करोड़ की परियोजना के लोकार्पण-शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ है. इनमें सुरक्षा, पर्यटन व आम नागरिक से जुड़ी शिक्षा,  स्वास्थ्य, पेयजल आदि से जुड़ी योजनाएं हैं, जो जीवन में व्यापक परिवर्तन का कारक बनती है. यह महत्वपूर्ण क्षण है, जब तकनीक का उपयोग करते हुए हम लोग हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं. हमने यूपी में सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी होती, यूपीवासियों के समक्ष 2017 के पहले जैसा पहचान का संकट होता. तब न निवेश होता और न ही विकास. हम सभी पहचान के लिए मोहताज होते. जनता ने भूमिका का निर्वहन किया. डबल इंजन की सरकार आई तो सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिला.

तेजी से अपनी विकास यात्रा को बढ़ा रहा है संतकबीर नगर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संतकबीर नगर नया जनपद है, फिर भी यह तेजी से अपनी विकास यात्रा को बढ़ा रहा है. पिछले पांच वर्ष के भीतर यहां पीएम मोदी व राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगा. यहां कबीर एकेडमी का निर्माण हुआ. बखिरा ताल का पुनरुद्धार कर इको टूरिज्म का नया केंद्र बनाने की तैयारी है. पक्षी बिहार के साथ यहां पर्यटक आ आएंगे. स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के साधन सृजित होंगे और यह मनोरंजन व प्रवासी पक्षियों का केंद्र भी बनेगा. उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए भी मछली पालन के प्रमुख केंद्र के रूप में इसे विकसित किया जा सके. तामेश्वर धाम मंदिर के पुनरुद्धार व पर्यटन विकास को बढ़ाने जा रहे हैं. आने वाले समय में संत कबीरनगर में अपना मेडिकल कॉलेज होगा. बस अड्डे के निर्माण की कार्रवाई बढ़ेगी. इन सब कार्यों के लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए.

जीआईएस में संतकबीर नगर के लिए भी मिले थे निवेश प्रस्ताव

योगी ने कहा कि संत कबीर नगर में भी निवेश प्रस्ताव मिले थे, जल्द ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर इसके माध्यम से शिलान्यास करने जा रहे हैं. इससे संतकबीर नगर के भी हजारों नौजवानों को रोजगार व नौकरी मिलेगी. आमी नदी के उस पार गीडा भी यहां तक फैल चुका है. यहां से भी आपके लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर उपलब्ध होंगे. लोकगाथा, लोककला, लोक संस्कृति शासन की योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक जोड़ने के सशक्त माध्यम बनते हैं. सीएम ने अपील की कि बहुत परिवारों के पास पुरानी चीजें पांडुलिपि, तामपत्र होंगे. उन्हें एकत्र कर जिले में उसका केंद्र बनना चाहिए. म्यूजियम बने, जहां इसे संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संजो सके. कबीर एकेडमी इसके संरक्षण में सहयोगी बनेगी.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

भाजपा ने UP में 5 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, वाराणसी और गोरखपुर में नए चेहरे, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…

9 hours ago

क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…

10 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का U-Turn! आंधी-तूफान और बारिश से टूटी भीषण गर्मी, IMD का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…

10 hours ago

जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, सीएम योगी ने 15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…

10 hours ago

जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने कसा शिकंजा; HC ने रद्द की अग्रिम जमानत- Twisha Sharma के पढ़ें TOP Updates

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…

10 hours ago

मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH; PM मोदी की अपील पर एक्शन में योगी सरकार

वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…

2 weeks ago

This website uses cookies.