खेल

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम ने बनाई मजबूत पकड़, यशस्वी की धमकेदार पारी के बाद बुमराह की आतिशी गेंदबाजी, यूं रहा दूसरा दिन

Ind vs Eng: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. खेल के दूसरे दिन के समाप्त होने पर, भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं और अपनी कुल बढ़त को 171 रनों तक पहुंचा दी है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाए हैं और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 253 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 141 रनों की बढ़त मिली है.

पहली पारी में इंग्लैंड के बैटमेन जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 59 रन का जोड़ा बनाते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन कुलदीप यादव ने डकेट को (21) आउट करते हुए इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद, अक्षर पटेल ने क्रॉली को अपने शतक की ओर बढ़ते हुए आउट किया. जिससे भारत ने दूसरी सफलता हासिल की. क्रॉली ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 76 रन बनाए, जिसमें 78 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के लगाए.

बुमराह ने 123 रन पर जो रूट (05) को स्लीप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया. पिछले मैच में इंग्लैंड को शतकीय पारी खेल जीत दिलाने वाले ओली पोप को बुमराह ने बोल्ड कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. पोप ने 23 रन बनाए. इसके बाद बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (25) के भी चलता कर इंग्लैंड का स्कोर 159 रन पर 6 विकेट कर दिया.

हालांकि इसके बाद कुलदीप यादव ने बेन फोक्स (06) और रेहान अहमद (06) को अपने स्पिन के जाल में फंसाकर इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया.

कप्तान बेन स्टोक्स ने 47 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर भारत को राहत दिलाई. इसके बाद उन्होंने टॉम हार्टले (21) को आउट कर मैच में अपने 5 विकेट पूरे किए.

बुमराह ने 253 रन पर जेम्स एंडरसन (06) को एलबीडब्ल्यू कर इंग्लिश पारी का अंत किया। शोएब बशीर 8 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 6, कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया.

भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जयसवाल ने एक और दोहरा शतक बनाया. उनके अलावा, शुभमन गिल (34), रजत पाटीदार (32), श्रेयस अय्यर (27), अक्षर पटेल (27) और रविचंद्रन अश्विन (20) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इंग्लैंड की तरफ से शोएब बसीर, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन ने 3-3 व टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.