Chitrakoot News
Chitrakoot News: चित्रकूट जिले से एक बड़ी खबर निकलकरा सामने आई है. शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप हुए थे लेकिन उनकी भी मौत हो गई है. अब तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है.
सीएम योगी कार्रवाई के दिए निर्देश
बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए भी निर्देश दिए हैं.
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस हादसे की एडीजी की अध्यक्षता में कमेटी प्रकरण की जांच करेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को नि:शुल्क उपचार कराने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना तथा परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और जिस स्तर पर लापरवाही हुई है, उन पर कठोर कार्रवाई होगी.
विस्फोट इतना तेज हुआ कि वहां मौजूद 3 लोग उछलकर दूर जा गिरे. एक युवक तकरीबन 25 फीट ऊंचाई में उछलने के बाद दो खंडीय छत पर जा पहुंचा इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था. जहां पर उन घायलों की भी मौत हो गई है.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.