देश

PM Modi UAE Visit: मुस्लिम देश में भारत का सितारा बुलंद, पढ़े PM मोदी की 10 बड़ी बातें

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 14 फरवरी को अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के बाद कुरान का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर वैश्विक एकता का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने कहा कि, “आज यूनाइटेड अरब अमीरात की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है. आज अबु धाबी में भव्य और दिव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है. इस पल के पीछे वर्षों की मेहनत लगी है. इसमें वर्षों पुराना सपना जुड़ा है. इसमें भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद जुड़ा है. आज प्रमुख स्वामी जी जिस दिव्य लोक में होंगे, उनकी आत्मा जहां होगी, वहां प्रसन्नता का अनुभव कर रही होगी. आज संयुक्त अरब अमीरात की धरती ने मानव इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है.आज अबू धाबी में एक भव्य और दिव्य मंदिर का उद्घाटन हो रहा है…और ये क्षण वर्षों की मेहनत को समेटे हुए है.”

आगे उन्होंने कहा कि, “आज वसंत पंचमी का पवित्र त्योहार भी है. पर्व माँ सरस्वती का पर्व है. माँ सरस्वती यानी, बुद्धि और विवेक की, मानवीय प्रज्ञा और चेतना की देवी! ये मानवीय प्रज्ञा ही है जिसने हमें सहयोग, सामंजस्य, समन्वय और सौहार्द जैसे आदर्शों को जीवन में उतारने की समझ दी. मुझे आशा है कि ये मंदिर भी मानवता के लिए बेहतर भविष्य के वसंत का स्वागत करेगा. ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि बीएपीएस मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सद्भाव और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा. इस भव्य मंदिर के निर्माण में यूएई सरकार की भूमिका की जितनी सराहना की जाए कम है. मैं पूरे भारत और विश्व भर में रहने वाले करोड़ों भारतवंशियों की ओर से प्रेसिडेंट His Highness शेख मोहम्मद को और UAE सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. मैं UAE के लोगों का भी उनके सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा कि, “इस भव्य मंदिर को साकार करने में अगर किसी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका है, तो वह कोई और नहीं बल्कि मेरे भाई महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद हैं. यूएई सरकार ने करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरे दिल से काम किया है. यूएई सरकार ने न केवल यूएई में रहने वाले भारतीयों का, बल्कि सभी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया है!”

अबु धाबी का ये विशाल मंदिर केवल एक उपासना स्थली नहीं है. ये मानवता की सांझी विरासत का प्रतीक है.ये भारत और अरब के लोगों के आपसी प्रेम का भी प्रतीक है. इसमें भारत और UAE के रिश्तों का एक आध्यात्मिक प्रतिबिंब है. परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर एक पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है, उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है.140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य देव हैं.

यह भारत के ‘अमृत काल’ का समय है! यह हमारी आस्था और संस्कृति के ‘अमृत काल’ का भी समय है! हमारी संस्कृति, हमारी आस्था हमें विश्व कल्याण के इन संकल्पों का हौसला देती है। भारत इस दिशा में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम कर रहा है. मुझे विश्वास है कि अबू धाबी के मंदिर की मानवीय प्रेरणा हमारे इन संकल्पों को ऊर्जा देगी, उन्हें साकार करेगी.

हमारी संस्कृति, हमारी आस्था हमें विश्व कल्याण के इन संकल्पों का हौसला देती है. भारत इस दिशा में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम कर रहा है. मुझे विश्वास है कि अबू धाबी के मंदिर की मानवीय प्रेरणा हमारे इन संकल्पों को ऊर्जा देगी, उन्हें साकार करेगी. हमारी संस्कृति और हमारा विश्वास हमें पूरे विश्व का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करता है. मुझे विश्वास है कि अबू धाबी मंदिर की मानवीय प्रेरणा विश्व कल्याण के हमारे संकल्पों को ऊर्जा देगी और उसे साकार करने में मदद करेगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

6 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

6 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

7 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

7 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

7 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.