उत्तर प्रदेश

Kannauj News : रिश्वत में 3 नहीं 2 KG आलू पर राजी दरोगा, ऑडियो वायरल

Kannauj News : यूपी के कन्नौज में एक दरोगा का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिश्वत मांगते हुए सुना जा रहा है. मजेदार बात यह है कि वह पैसे की जगह आलू की मांग कर रहा है. इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, द मीडिया वारियर ऑनलाइन इस ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांग रहे थे. उनका बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया, जिसके बाद एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. चपुन्ना-भावलपुर पुलिस चौकी में तैनात एसआई रामकृपाल का फोन कॉल का ऑडियो लीक हो गया है. 1 मिनट 54 सेकंड के इस ऑडियो में वह 5 किलो आलू की मांग कर रहे हैं.

ऑडियो में चौकी प्रभारी किसी काम की बात कर रहे हैं, लेकिन वायरल ऑडियो पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग मान रहे हैं कि आलू एक कोड वर्ड हो सकता है और यह हो सकता है कि सब्जी के नाम पर पैसे की मांग की जा रही हो.

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि छिबरामऊ के सीओ से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी रामकृपाल को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.