राज्य

Bangladesh Protest: हिन्दू अस्मिता के लिए जातिभेद को नकारना जरूरी: डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’

Bangladesh Protest: बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ डॉ पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ के मार्गदर्शन में पावन चिंतन धारा आश्रम के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग आज ग़ाज़ियाबाद के दुर्गा भाभी चौक पर एकत्रित हुए. इस प्रदर्शन में आश्रम के संस्थापक परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ सहित गाजियाबाद के माननीय लोकसभा सांसद अतुल गर्ग तथा माननीय राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे.

परमपूज्य डॉ पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जहां कहीं भी हिंदू समाज बहुसंख्यक है वह अल्पसंख्यक को सुरक्षा देता है, उनका सम्मान करता है, उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करता है एवं भाईचारे के साथ संबंध निभाता है. परन्तु इसके विपरीत, जहां कहीं भी हिन्दू अल्पसंख्यक होता है वहाँ उस पर अत्याचार होते हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज बांग्लादेश है जहां हिन्दू मंदिरों में घुसकर मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है तथा हिन्दू संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. हिन्दू महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. निर्दोष लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है.

गुरुजी ने आगे कहा कि हिंदुओं को एकजुट होना होगा क्योंकि स्ट्रेंथ ही डिफेंस (strength is defence) है. जातिभेद को छोड़, हिन्दू को हिन्दू अस्मिता के लिए खड़ा होना होगा, अपनी आवाज़ मुखर होकर उठानी होगी! गुरुजी ने भारत सरकार से हिंदू शरणार्थियों को भारत में जल्द से जल्द शरण देने का अनुरोध किया। साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया अन्यथा पाकिस्तान और बांग्लादेश में बढ़ती समस्याओं का असर भारत पर पड़ेगा. गुरुजी ने ये निवेदन किया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से आ रही भड़काऊ खबरों का भारत की शांति और सौहार्द पर फ़र्क नही पड़ना चाहिए, सब मिलजुलकर रहें.

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने भी बांग्लादेशी हिंदुओ के समर्थन में पुरजोर आवाज़ उठाई. माननीय सांसद श्री अतुल गर्ग जी ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की.गौरतलब है इस विरोध प्रदर्शन में पावन चिंतन धारा आश्रम के सैंकड़ो साधको सहित व्यापारी वर्ग के लोगों ने बांग्लादेश में उत्पन्न अनिश्चितता, हिंसा एवं अराजकता पर मिलकर रोष प्रकट किया तथा बांग्लादेश के हिंदु भाई बहनों के लिये एकजुट होने का आह्वान भी किया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.