उत्तर प्रदेश

आज़म खान के बुरे दिन खत्म! 23 महीने बाद जेल से हुए रिहा, बेटे संग लौटे रामपुर; सपा नेताओं ने जताई खुशी

Azam Khan release: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान आखिरकार 23 महीने बाद जेल से बाहर आ गए। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे वे सीतापुर जेल से रिहा हुए। इस मौके पर उनका अंदाज़ हमेशा की तरह अलग ही था. सफेद कुर्ता-पायजामा, काली जैकेट और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए. जेल से बाहर निकलते ही आज़म खान बिना किसी से बातचीत किए सीधे अपने बेटों अब्दुल्ला आज़म और अदीब आज़म के साथ कार में बैठकर रामपुर के लिए रवाना हो गए.

जेल से उनकी रिहाई का समाजवादी पार्टी में जश्न जैसा माहौल है। सैकड़ों की संख्या में समर्थक और सपा सांसद रुचि वीरा सुबह से ही सीतापुर जेल पर मौजूद रहे। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इस मौके पर खुशी जताते हुए अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया।

अखिलेश यादव बोले- ‘आज हुआ न्याय’

आजम खान की रिहाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज उनके साथ न्याय हुआ है. वे समाजवादी पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं. हमारी सरकार बनते ही उन पर लगे सभी झूठे मुकदमे खत्म कर दिए जाएंगे.’

शिवपाल यादव ने कहा- ‘गलत सजाएं दी गई थीं’

आजम खान की रिहाई से पहले सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘सरकार ने उन्हें गलत सजाएं दी थीं, अदालत ने राहत दी है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है.’

जेल पर जुटी भीड़ और मीडिया का जमावड़ा

सुबह से ही सीतापुर जेल पर समर्थकों और मीडिया का भारी जमावड़ा देखने को मिला। उनकी रिहाई सुबह सात बजे होनी थी, लेकिन चालान जमा न होने की वजह से यह प्रक्रिया देर से पूरी हुई. दोपहर करीब 12 बजे जब वे बाहर आए तो मीडिया ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कार का शीशा तक नीचे नहीं किया.

रामपुर में जोरदार स्वागत की तैयारी

जेल से बाहर निकलने के बाद आजम खान सीधे रामपुर रवाना हुए। पूरे रास्ते में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं. समर्थकों का कहना है कि उनका लौटना रामपुर के लिए एक “सियासी त्योहार” जैसा है. उनके काफिले के पीछे-पीछे कई मीडिया गाड़ियां भी चल रही हैं ताकि रास्ते में उनकी कोई प्रतिक्रिया मिल सके.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.