देश

Karur Rally: 16 महिलाएं, 8 बच्चे सहित 38 लोगों की मौत, भीड़ में अफरा-तफरी

Karur Rally: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय ने करूर में शानिवार 27 सिंतबर शाम को भगदड़ मच गई, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जानें तक मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने इस बात की जानकारी दी है। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका अभी भी यह है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एक्टर विजय भगदड़ के बाद क्या बोले?

अभिनेता से नेता बने विजय रैली भगदड़ पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका दिल टूट गया है और वह असहनीय दर्द महसूस कर रहे हैं। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। विजय ने एक्स पर पोस्ट करके मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

रैली के दौरान हालात:

करूर में विजय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत रैली कर रहे थे। रैली स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और नौ साल की एक बच्ची के लापता होने की खबर मिलने के बाद लोग इधर-उधर बढ़ने लगे। भीड़ के दबाव में कई लोग बेहोश हो गए और विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि आपातकालीन एम्बुलेंस को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मदद करें।

डीएमके का आरोप:

इस घटना के बाद डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने विजय की चुप्पी पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि विजय और रैली आयोजक इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को घंटों धूप में इंतजार कराया गया और भीड़ नियंत्रण या सुरक्षा प्रोटोकॉल सही ढंग से लागू नहीं किए गए।

करूर भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी इस घटना पर चिंता जताई और पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे की पूरी जांच के लिए एक जांच आयोग बनाया जाएगा। स्टालिन ने अधिकारियों को घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा देने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

किस वजह से करूर में भगदड़ हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करूर रैली स्थल पर अनुमत संख्या से कहीं अधिक भीड़ जमा हो गई थी। विजय के बस से घोषणा करने और बच्ची की खोज की सूचना मिलने के बाद भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे भगदड़ मची और लोगों की जान गई।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.