KCR Health Update
KCR Health Update: मंदिर के पुजारियों ने केसीआर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की. यशोदा अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे तेलगांना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव से गुरुवार को कई मशहूर हस्तियों ने मुलाकात की. इस दौरान लोकप्रिय अभिनेता नरेश और बीआरएस के कई नेता ने केसीआर से मिले और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की.
दरअसल, पेद्दम्मा देवस्थानम के अध्यक्ष विष्णुवर्धन रेड्डी के नेतृत्व में मंदिर के पुजारियों ने केसीआर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना की.
चिरंजीवी ने डॉक्टरों से जानकारी मांगी थी, जिसमें डॉक्टरों का कहना था कि केसीआर को एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी और वह आठ सप्ताह के भीतर सामान्य हो जाएंगे.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के चोट से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के.चंद्रशेखर राव को चोट लगी है. मैं उनके शीघ्र ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.