राज्य

Greater Noida West : ग्रेनो की सोसायटी में गूंजा ‘नो रजिस्ट्री नो वोट’ का नारा, निवासियों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर

संपादक- विनय जोशी

Greater Noida West: लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया गया है. वहीं ग्रेटर नोएडा पश्चिम मे स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी के प्लैट मालिकों ने उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं होने की सूरत में वोट वहिष्कार का फैसला किया है.ग्रेटर नोए़़डा अथॉरिटी और गौरसंस बिल्डर के बीच विवादों के चलते इस सोसाइटी में तकरीबन 350 प्लाटों की रजिस्ट्री अब तक लंबित है. इसी दौरान ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की अधिकांश सोसायटी में ‘नो रजिस्ट्री नो वोट‘ की मुहिम शुरू हो गई है.

ग्रेनो वेस्ट

सोसायटी के लोगों का कहना है कि सभी राजनीतिक दलों द्वारा झूठे वादों और आश्वासनों से तंग आकर और फ्लैटों की रजिस्ट्रेी करवाने के लिए बेसब्र ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने इस अभियान की शुरूआत की है. इस संबंध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों के मुख्य गेटों पर इसके बैनर भी लगा दिए गए हैं.

ग्रेनो वेस्ट

यहां के निवासियों का कहना है कि सभी बकाया भुगतान दे दिया गया है. यहां तक कि 3 साल पहले की फ्लैट की रजिस्ट्री स्टांप शुक्ल का पेमेंट भी कर दिया गया है. जब तकरीबन 30 सोसाइटी और हाई स्ट्रीट दुकानों की रजिस्ट्री और कुछ चुने गए फ्लैटों की रजिस्ट्री हाल ही में कर दी गई थी. ज्यादातर आवासियों प्लाटों की रजिस्ट्री साल 2021 फरवरी से अभी तक लंबित है.

ग्रेनो वेस्ट

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि लोक सभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के सामने वह अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस अभियान की शुरूआत उन्होंने 15 मार्च से शुरू कर दी थी. नो रजिस्ट्री नो वोट का बैनर सबसे पहले सेक्टर 75 के गेट पर लगाया गया था. यहां लगभग 566 घरों के खरीददार रहते हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.