मनोरंजन

Pushpa-2 : ‘पुष्पा-2 से श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी, जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर आएगी

Pushpa-2: साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ ने दर्शकों को वाकई प्रभावित कर दिया. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जिसकी वजह से फिल्म का क्रेज आज भी बना हुआ है. इस फिल्म के गाने और डायलॉग भी वायरल हो गए. अब फैंस ‘पुष्पा’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. ‘पुष्पा-2’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही यह फिल्म परदे पर आएगी. कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर ‘पुष्पा-2’ का दूसरा पोस्टर रिलीज़ किया गया. अब इस फिल्म में श्रीवल्ली का पहला लुक सामने आ गया है.

फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम सुर्खियों में आ गया. इस रोल ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया. फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों में रश्मिका को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिल गई. आज उनका जन्मदिन है, जिस मौके पर मेकर्स ने एक प्यारा सरप्राइज़ दिया है। ‘पुष्पा-2’ में रश्मिका का वायरल हो रहा है पहला लुक जारी किया गया है.

इसमें देखा जा सकता है कि रश्मिका ने हरे रंग की साड़ी पहनी है. उन्होंने हाथों में चूड़ियाँ और गले में आभूषण पहने हैं. उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिन्दूर भी नजर आ रहा है. ‘पुष्पा-2’ में श्रीवल्ली का यह लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.

इसी बीच, फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल” जल्द ही स्क्रीन पर आएगी. यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर जगह रिलीज होगी. ‘पुष्पा-2’ के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता चरम पर है.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.