Farmers Protest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्र से किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा सरकार को सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘शांति बनाए रखने’ का निर्देश देने का अनुरोध किया है. इस बीच केंद्रीय मंत्रियों और 14 किसान यूनियन नेताओं के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को लगभग पांच घंटे के बाद समाप्त हुई. कोई आम सहमति नजर नहीं आई, वहीं इसको लेकर रविवार शाम 6 बजे अगली बैठक होनी है.
भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों द्वारा रखी गई 13-14 मांगों पर चर्चा हुई. “जिसमें हमने 13-14 मांगों पर सकारात्मक माहौल में बैठक की है. अगली बैठक रविवार को होनी है. सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इससे परीक्षाओं के दौरान छात्रों को परेशानी हो रही है.
पंजाब के लोगों की समस्याएं भी चिंता का विषय है
उन्होंने आगे कहा,”अगली बैठक रविवार को होनी है, जिसमें कई विषयों पर सहमति बनी है. कानून-व्यवस्था और पंजाब के लोगों की समस्याएं भी चिंता का विषय हैं. कुछ भी जो बाहर से आता है, हमें ईंधन या दूध की कमी नहीं होनी चाहिए.
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने कल ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत जिलों में इंटरनेट बंद करने की घोषणा की है. बता दें कि यह तीसरी बार है जब विरोध प्रदर्शन के कारण राज्य में इस महीने इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.