खेल

IND vs ENG 3rd Test : ‘मेरी गलत कॉल थी..’, रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान के रनआउट को लेकर माफी मांगी

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है. गुरुवार को मैच के पहले दिन भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए.

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने भारत के लिए अपना डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच के पहले दिन सरफराज ने आक्रमकता के साथ बल्लेबाजी की. सरफराज की इस बेहतरीन पारी ने टीम मैनेजमेंट से लेकर फैंस तक का दिल भी जीत लिया. रवींद्र के गलत कॉल के चलते वह रन आउट हो गए. इस पर जडेजा ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए सरफराज खान की पारी की प्रशंसा भी की.

सरफराज खान ने छठे नंबर बल्लेबाजी करते हए 66 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की और एक बड़ा स्कोर बनाने की ओर अग्रसर दिखे.

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा के साथ गलतफहमी के कारण उनकी पहली पारी छोटी रह गई क्योंकि उन्हें नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मार्क वुड ने रन आउट कर दिया. ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्हें सरफराज के रन आउट होने पर बुरा लग रहा है और उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना की. जड़ेजा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है. यह मेरा गलत कॉल था. अच्छा खेला.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.