पंजाब

Punjab floods: पंजाब सरकार ने किसानों को दिया बड़ा राहत पैकेज, 20,000 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

Punjab floods: पंजाब में इस बार मानसून भारी तबाही लेकर आया है। पिछले तीन हफ़्तों से जारी बाढ़ ने लाखों किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और कई जगहों पर पानी के साथ-साथ रेत और गाद भी जमा हो गई है। राज्य सरकार ने अब इस मुश्किल घड़ी में किसानों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मान खुद इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं से सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने यह घोषणा की। दरअसल, उन्हें कुछ दिन पहले बैक्टीरिया इंफेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें 5 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पंजाब सरकार के आँकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 4.30 लाख एकड़ कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इतना ही नहीं, फसलों का नुकसान इतना बड़ा है कि कई परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सामान्य तौर पर आपदा प्रबंधन नियमों के अनुसार, किसानों को फसल नुकसान पर 6,800 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता है। हालांकि, राज्यों ने पिछले कई वर्षों से इसमें 8,200 रुपये अतिरिक्त जोड़कर किसानों को राहत दी है। इस बार आप सरकार ने इस अतिरिक्त हिस्से को बढ़ाकर 13,200 रुपये प्रति एकड़ कर दिया है। यानी अब किसानों को कुल 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया। सरकार ने “जिसदा खेत उसकी रेत” नाम की नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत, जिन किसानों के खेतों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद रेत और गाद जम गई है, उन्हें इसे निकालने की अनुमति दी जाएगी। किसान चाहें तो इस रेत को बेच सकते हैं या अपने काम में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी और खेतों को दोबारा खेती लायक बनाने में भी आसानी होगी।

पंजाब सरकार का मानना है कि इन दोनों फैसलों से बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला पाएंगे।

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.