कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कानूनी लड़ाई को नई दिशा देते हुए अब सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गुवाहाटी हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद खेड़ा ने शीर्ष अदालत में अपील दाखिल कर अग्रिम जमानत की मांग की है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
यह विवाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अग्रिम जमानत से इनकार कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
