राज्य

Pappu Yadav News : पप्पू यादव ने रोते हुए हुए बोले- ‘मेरी पार्टी खत्म की, मुझसे नफरत और अब ऐसी दुश्मनी…’

Pappu Yadav News: कांगेस नेता पप्पू यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी को कांगेस में विलय किया है. इसके बाद भी उनको बिहार के पूर्णिया सीट उनको टिकट नहीं दिया गया. लेकिन वह इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन कर दिया हैं. विपक्षी गठबंधन में सीटों की साझेदार में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई है. जबकि इस सीट के लिए पप्पू यादव काफी लंबे समय से चुनावी तैयारी में लगे हुए थे. हाल ही में उन्होंने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में भी कर दिया था.

इंडिया ब्लॉक की सीट-बंटवारे की व्यवस्था में, पूर्णिया सीट राजद को आवंटित की गई थी, जो बिहार की 40 सीटों में से 26 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी पांच सीटें वाम दलों को मिलीं. अपना नामांकन दाखिल करने से कुछ क्षण पहले, असंतुष्ट कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा.”

पप्पू यादव बिहार के पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने की जिद्द पर पकडे़ हुए हैं.हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो लोगों के सामने भाषण देते हुए रोने लगते हैं.

नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने इस दौरान लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा, बीते 14 दिन से मुझे अपमानित किया जा रहा है, मेरी पार्टी समाप्त की गई, मुझसे इतनी नफरत क्यों है, अखिर कौन सी दुश्मनी है मुझसे ? क्या कर दिया मैंने ? लालू से मैंने कहा था कि हम आपके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे, साथ में लड़ेंगे.’ इतना कहते हुए पप्पू यादव भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू बहने लगे.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.