BRS Alliance with BSP : हैदराबाद, लोकसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी ने भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के साथ गठबंधन कर लिया है. मंगलवार को बीआरएस प्रमुख केसीआर के साथ नंदी नगर आवास पर पार्टी के प्रतिनिधियों के एक समूह के साथ बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार के तरफ से चर्चा की गई.
इसके बाद बीएसपी के तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सीएम केसीआर ने कहा कि हमने तय किया है कि अगला संसदीय चुनाव बीआरएस और बीएसपी साथ मिलकर लड़ेंगे. हमने कई पहलुओं पर साथ मिलकर काम किया है. हम कल तय करेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लडऩा है. अभी तक मायावती से बात नहीं हुई है. अभी सिर्फ आरएस प्रवीण कुमार से बात हुई है.
आरएस प्रवीण ने कहा कि देश में संविधान को ख़त्म करने की साजिश हो रही है. हमारी दोस्ती तेलंगाना को पूरी तरह से बदल देगी. उन्होंने कहा कि केसीआर से मिलकर अच्छा लगा. हम लोग एक साथ लोकसभा चुनाव में जा रहे हैं. बता दें कि दोनों दलों के अध्यक्षों ने घोषणा की है कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर इस संबंध में सैद्धांतिक फैसला ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि इससे जुड़ी प्रक्रियाओं को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.