देश

PM Modi Telangana Visit : पीएम मोदी ने दी तेलंगाना को 6800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Telangana Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के संगारेड्डी में 6800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं में सड़क,  रेल,  पेट्रोलियम,  विमानन और प्राकृतिक गैस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे.

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तेलंगाना के विकास में सहायता के लिए लगातार काम कर रही है. वे राज्यों के विकास के माध्यम से राष्ट्र विकास के मंत्र में विश्वास करते हैं. केंद्र सरकार इसी भावना के साथ तेलंगाना की सेवा के लिए काम कर रही है और आज के विकास कार्यों के लिए नागरिकों को बधाई दी.

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में बेगमपेट हवाई अड्डे पर नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) केंद्र के उद्घाटन को विमानन क्षेत्र में तेलंगाना के लिए एक बड़ा उपहार बताया है. उन्होंने कहा कि यह केंद्र अपनी तरह का पहला है और इस क्षेत्र में तेलंगाना को नई पहचान देगा. इससे देश में विमानन स्टार्टअप को एक अनुसंधान और विकास मंच मिलेगा.

विकसित भारत के संकल्प में आधुनिक बुनियादी ढांचे की केंद्रीयता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल के बजट में 11 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि एनएच-161 के कांडी से रामसनपल्ले खंड और एनएच-167 के मिर्यालगुडा से कोडाद खंड से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा.

प्रधानमंत्री ने तेज गति से हो रहे विद्युतीकरण और रेल लाइनों के दोहरीकरण के साथ राज्य में रेल कनेक्टिविटी और सेवाओं में सुधार के सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला. प्रधानमंत्री मोदी ने आज छह नए स्टेशन भवनों के साथ-साथ सनथनगर-मौला अली मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का उल्लेख किया.

घाटकेसर-लिंगमपल्ली वाया मौला अली-सनथनगर तक एमएमटीएस ट्रेन सेवा को आज हरी झंडी दिखाने के साथ, प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हैदराबाद और सिकंदराबाद क्षेत्र के कई इलाके जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए यह सुविधाजनक हो जाएगा.



प्रधानमंत्री ने आज इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया. यह पेट्रोलियम उत्पादों को सस्ते और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ तरीके से ले जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे विकसित तेलंगाना के माध्यम से विकसित भारत को बढ़ावा मिलेगा.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.