कैलाश गहलोत
Kailash Gehlot: 30 मार्च शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी की टीम) ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से लगभग 5 घंटे तक दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ की.
दिल्ली शराब नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद, केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया.
गहलोत ने ईडी की पूछताछ के बाद कहा कि उन्हें किसी घोटाले का अब तक कोई पता नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का स्टैंड यही है और समय के साथ सबको यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है, “मुझसे जो भी सवाल पूछे गए, मैंने उन सभी का जवाब दिया… मुझे सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था.” लेकिन मैं हमेशा वसंत कुंज में अपने निजी आवास में रहा हूं क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे वहां से जाना नहीं चाहते थे. विजय नायर मुझे आवंटित बंगले में रह रहे थे… कोई जिरह नहीं की गई… मैं उपस्थित हुआ मेरे दूसरे समन पर। पहला समन एक महीने पहले विधानसभा कार्यवाही के दौरान जारी किया गया था। मैंने कुछ समय मांगा था… मैं कभी भी गोवा चुनाव अभियान का हिस्सा नहीं रहा हूं और जो कुछ हुआ उससे मैं अनजान हूं…”
यह जानकारी महत्वपूर्ण है कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं. इस मामले में मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी जेल में हैं.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.