देश

Lok Sabha Polls: राजनाथ सिंह भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति का करेंगे नेतृत्व

Lok Sabha Polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा की. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 27 सदस्यीय समिति की घोषणा की, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा प्रमुख राजनाथ सिंह करेंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल क्रमशः संयोजक और सह-संयोजक होंगे.

समिति में सदस्य के रूप में अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, किरण रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेन्द्र प्रधान और भूपेन्द्र पटेल शामिल हैं. इस सूची में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साई और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी शामिल हैं. उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, ​​जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चन्द्रशेखर, विनोद तावड़े, राधा मोहन दास अग्रवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी और तारिक मंसूर भी शामिल हैं.

इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट और राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी ने दिलीप कुमार वर्मा को गांडेय विधानसभा से मैदान में उतारा है, जबकि सुभाष तंबोलिया को राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा से टिकट दिया गया है. राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा पर 26 अप्रैल को उपचुनाव होगा, जबकि गांडेय विधानसभा पर 20 मई को उपचुनाव होगा.

लोकसभा चुनाव के साथ 26 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे. इस बीच लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे. लगभग 96.8 करोड़ लोग 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर आगामी चुनावों में वोट डालने के पात्र हैं. 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

बताते चले कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 282 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल 44 सीटें हासिल करने में सफल रही. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) केवल 52 सीटें हासिल करने में सफल रही.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.