राज्य

Rajasthan: पत्नी चित्रा सिंह की मौत, बेटा अस्पताल में, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की हादसे की शिकार

Rajasthan: कांग्रेस नेता और बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के परिवार के साथ हुआ. वह अपनी पत्नी और बेट संग दिल्ली से जयपुर आ रहे थे. इसी बीच अलवर के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई. हादसा इतना भयानक था कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह मौत हो गई, जबकि सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह दुर्घटना में घायल हो गए.

यह हादसा राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ.  बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह दिवंगत बीजेपी नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे.
 
“कार मानवेंद्र सिंह खुद चला रहे थे. उनकी पत्नी उनके बगल में बैठी थीं. हमीर सिंह और ड्राइवर दिनेश पिछली सीट पर बैठे थे. उनकी कार खुशपुरी गांव के पास एक पुलिया से टकरा गई. इसमें उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई और घायलों का अलवर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.”
 
डॉक्टर जेएस सोलंकी ने बताया कि सिंह के सीने में चोट लगी है, लेकिन वह होश में हैं. सोलंकी ने कहा, “चित्रा सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया और मानवेंद्र सिंह को सीने में चोट लगी है, लेकिन वह होश में हैं. उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं.”
 
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क दुर्घटना में निधन की खबर दुखद है, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को साहस दें. मैं ईश्वर से मानवेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” सिंह जसोल और परिवार के अन्य सदस्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.