Assembly Elections 2023
Assembly Elections 2023:: मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे व अंतिम चरण की 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान किया गया है. जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी राज्यों में जीत की उम्मीद कर रही हैं. चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर मतदान हुआ और राज्य में 74.31 प्रतिशत मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 70.60 फीसदी मतदान हुआ.
बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 20 सीटों पर चुनाव हो चुका हैं. वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड टूट गया. मतदाताओं ने 80 प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान बनाया है.
“गरियाबंद में जवान हुआ शहीद”
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक जवान शहीद हो गया है, ASP पटेल ने बताया, “मैनपुर थाना क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर ITBP के जवान पोलिंग पार्टी को लेकर वापस आ रहे थे. वापसी के दौरान वहां एक IED ब्लास्ट हुआ जिसमें ITBP का एक जवान शहीद हो गया है. पोलिंग पार्टी सुरक्षित गरियाबंद पहुंच गई है…शहीद जवान जोगिंदर सिंह जम्मू-कशमीर के रहने वाले थे.”
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, “छिंदवाड़ा जिले में एक शाहपुरा गांव है, जहां बीजेपी को शून्य वोट मिलते थे. अब उस गांव ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. यह वंशवाद की राजनीति के खिलाफ बगावत है …छिंदवाड़ा वंशवाद की राजनीति से दुखी है और अब बदलाव का मन बना लिया है…मैं बार-बार कहता था कि कमलनाथ चुनाव हारेंगे…मुझे तब नहीं पता था कि उस गांव में लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे …बगावत का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता कि पूर्व सीएम के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक भी वोट नहीं डाला गया.”
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.