Team India Bcci : X
IND vs NED : भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका था और अब उसकी टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम में दो बदलाव किए गए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका मिला। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए।
शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन ने 18 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 31 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया।
शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 66 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हार्दिक पांड्या ने भी 30 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड की ओर से लोगान वान बीक ने 3 विकेट लिए, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट झटके।
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम को छठे ओवर में पहला झटका लगा। मैक्स 20 रन बनाकर आउट हुए। लेविट ने 24 रन और लीडे ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए और शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके।
भारत ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में पहुंच चुका है। अब टीम इंडिया रविवार को इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। वहीं नीदरलैंड की टीम तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने शायरी के जरिए विपक्ष पर तीखा प्रहार करते…
कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में एक ऐसी शख्सियत को देश के सर्वोच्च…
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजनीतिक…
रीवा में Indane की Konikalan Gramin Vitrak गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बुजुर्ग…
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…
This website uses cookies.