IND vs ENG
IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए है. इस तरह इंग्लिश टीम पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम से 238 रन से पीछे है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 445 रन बनाए थे. आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लिश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जो रूट नाबाद पवेलियन लौटे. बेन डकेट 133 रन और जो रूट 9 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्राउली को अपना शिकार बनाया. इस विकेट के साथ ही इस भारतीय स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट अपने नाम किए. जैक क्राउली ने 15 रन का योगदान दिया. वहीं ओली पोप को मोहम्मद सिराज ने अपने जाल में फंसाया, पोप 39 रन बनाकर आउट हुए.
भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 445 रन
बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे. दूसरे दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रनों से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन पहले दिन नाबाद रहे भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह का स्कोर 445 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने खेली शतकीय पारी
भारतीय टीम के लिए कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक लगाया. रोहित शर्मा ने 196 गेंदों का सामना कर 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली. वहीं रवींद्र जडेजा ने 112 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने 66 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रनों का आकर्षक पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. वहीं इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा रेहान अहमद ने 2 झटके. वहीं जेम्स एंडरसन, टॉम हॉर्टली और जो रूट को 1-1 कामयाबी मिली.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…
जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…
झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…
This website uses cookies.